निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । बीते 08.12.2024 की रात्रि को ग्राम कुरुवा में रफिक इंडेन ग्रामिण वितरण गैस दुकान का ताला तोड कर Invertor, Battery, Printer, Computer का Monitor, CPU की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा किया गया था। जिसपर आवेदक तौफिक अनवर, पिता रफिक अंसारी, कुरुवा, थाना- करमाटांड के लिखित आवेदन पर थाना प्रभारी करमाटांड थाना द्वारा कांड सं0- 143/24, दि०- 10.12.2024, U/S-305 (a) BNS दर्ज किया गया था। एस डी पी ओ जामताड़ा विकास आनंद लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कांड के अनुसंधान के क्रम में तकनिकी सहयोग एवं तैनात गुप्तचरों से चोरी की घटना को ग्राम सुब्दीडीह के 1. एकलाख अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता- इमामुद्दीन अंसारी, 2. हनिफ अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता बहादुर मियां, 3. इरफान अंसारी, उम्र 36 वर्ष, पिता मुस्तफा अंसारी तीनों पता सुब्दीडीह, थाना- करमाटांड, जिला- जामताडा की संलिप्तता पाई गई। तत्पश्चात वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए कांड के अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० अनुज कुमार ने सशस्त्र बल के साथ ग्राम सुब्दीडीह में 1. एकलाख अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता इमामुद्दीन अंसारी, 2. हनिफ अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता- बहादुर मियां, 3. इरफान अंसारी, उम्र 36 वर्ष, पिता मुस्तफा अंसारी तीनों पता सुब्दीडीह, थाना- करमाटांड, जिला- जामताडा के घर में छापामारी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा तीनों अभियुक्तों का अपराध स्वीकारोक्ति बयान लेकर अभियुक्तों की निशानदेही पर कांड में चोरी गये सामान Invertor, Battery, Printer, Computer का Monitor, CPU, Mouse तथा एक गैस चुल्हा को बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *