निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जे एस एस सी, सी जी एल परीक्षा की रिजल्ट जारी करने के विरोध में भाजयुमो ने मां चंचला चौक में झारखण्ड सरकार का पुतला दहन किया। मौके पर कुणाल सिंह ने कहा कि जे एस एस सी, सी जी एल परीक्षा में धांधली हुई है और मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद भी युवा विरोधी सरकार के इशारे पर आयोग के द्वारा रिजल्ट जारी किया गया। इसका भाजयुमो झारखण्ड सरकार का पुतला दहन किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिछले कार्यकाल के तरह इसबार भी युवाओ को छलने का सिलसिला जारी रखा है, पिछले विधानसभा चुनाव के पहले हेमंत सोरेन ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और जिसको नौकरी नहीं दे पाएंगे उसको बेरोजगारी भत्ता देने का वादा वादे किए था लेकिन इस पूरे कार्यकाल में किसी तरह का परीक्षा सफलतापूर्वक नहीं ले पाया है और ना किसी युवाओं को नौकरी दे पाया है पिछले कार्यकाल में संपन्न हुए जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में भी पेपर लीक हो गया था और और मामला कोर्ट में चला गया था जिसके बाद मामला कोर्ट में लंबित है उसके बावजूद फिर से यह भ्रष्ट सरकार धांधली करके JSSC CGL का परिणाम फिर से घोषित कर दिया है। जिसमें स्पष्ट देखा जा रहा है कि झारखंड सरकार जो की मूल मूलवासी और आदिवासी की बात करके सरकार बनाया और इस बार भी JSSC CGL परिणाम में झारखंड के बाहरी युवाओं तथा अपने विधायक तथा मंत्रियों के रिश्तेदारों को नौकरी देने का काम कर रहा है। जिससे हजारों छात्रों का भविष्य फिर से अंधेरे में लटक गया!इसी के विरोध में आज जामताड़ा सहित पूरे झारखंड में इस युवा विरोधी झारखंड सरकार पुतला दहन किया जा रहा है।
वहीं भाजपा नेता विनोद मंडल नें कहा कि जो युवा अपनी मेहनत करके, दिनरात परिश्रम करके परीक्षा दिया। उसके बाद JSSC CGL परीक्षा में हुई धांधली का मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद भी युवा विरोधी सरकार के इशारे पर आयोग के द्वारा रिजल्ट जारी किया गया।राज्य के लाखों अभ्यर्थी इसको लेकर विरोध प्रकट कर रहे हैं भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और राज्य के युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। इसी निमित्त आज जिला मुख्यालय स्थित माँ चंचला मंदिर चौक मे JSSC CGL परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए इस युवा विरोधी सोरेन सरकार का पुतला दहन किया गया। मौक़े पर मुख्य रूप से ज़िला महामंत्री मितेश शाह,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल,ज़िला सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा, भाजपा नेता सतीश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष गौर बाउरी,भाजयुमो नगर अध्यक्ष अरिजीत मिश्रा,संतोष राणा, दीपानकर मंडल,चंदन पोद्दा, प्रिंस, अमन, प्रीतम उपस्थित रहें।
