निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज 9 दिसंबर को उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में सीपीग्राम पोर्टल पर दर्ज मामले, उच्च न्यायालय में लंबित वादों के अलावा जिला नीलाम पत्र/विधि शाखा की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में बताया गया कि उच्च न्यायालय में कुल 491 वाद लंबित हैं। उक्त वादों का उप विकास आयुक्त ने विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सीपी ग्राम पोर्टल में दर्ज मामलों की समीक्षा की, उन्होंने पाया कि वर्तमान में कोई भी मामला लंबित नहीं है, उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा भविष्य में जो भी मामले सीपी ग्राम से संबंधित आएं तो उसका निर्धारित समयावधि में निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे, इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने नीलाम पत्र से जुड़े न्यायालयवार यथा अनुमंडल, नीलाम पत्र, परिवहन, विधि, भूमि सुधार, अंचल एवं प्रखंड अंतर्गत लंबित वादों की समीक्षा की एवं समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि सर्वाधित वाद प्रखंड/अंचल न्यायालय में लंबित है, उन्होंने लंबित वादों के कारण को जानते हुए प्राथमिकता के आधार लंबित वादों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, भूमि सुधार उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्य प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा।सुजीत कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा दानिश हुसैन सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।
