निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह नवनिर्वाचित नाला विधानसभा के विधायक रविंद्र नाथ महतो को पितृ शोक हुआ है। उनके पिता गोलोक बिहारी महतो ने अपने आवास पाटनपुर में अंतिम सांस ली। दरअसल गोलोक बिहारी महतो शिक्षक थे और उनकी आयु लगभग 90 वर्ष हो गई थी। सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय गोलोक बिहारी महतो अपने पीछे भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र हैं जिनमें एक संजीव कुमार महतो जो नाला महाविद्यालय के प्रोफेसर हैं वहीं दूसरे रविंद्र नाथ महतो नाला विधानसभा से विधायक हैं। उनके निधन की खबर पाकर ग्रामीण और शुभचिंतकों ने दुःख प्रकट करते हुए पाटनपुर आना प्रारंभ हो चुका है। वहीं रविन्द्र नाथ महतो ने शोसल मीडिया एक्स पर पोष्ट कर कहा कि अलविदा बाबा ।
बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मेरे पिताजी श्री गोलक बिहारी महतो जी ईश्वरलोक चले गए। आपका आशीर्वाद और आपके विश्वास ने नाला क्षेत्र की जनता ने मुझे पुनः सेवा करने का अवसर दिया, लेकिन इस जीत की खुशी आपके असमय चले जाने से अधूरी रह जाएगी। आपके जीवन के सिद्धांतों और प्रेरणा हमेशा मेरे लिए अनुकरणीय रहेंगे। बहुत याद आएंगे बाबा।
