निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा : सदर थानान्तर्गत ग्राम पाण्डेडीह एवं नारायणपुर थानान्तर्गत मदनाडीह में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी की गई। जिसमें चार साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, जयन्त तिर्की के नेतृत्व में पु०अ०नि० प्रशांत कुमार, पु०अ०नि० बिनोद सिंह साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए उंक्त स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमें साइबर अपराध कारित करते हुए (1) बाबुचाँद दास, उम्र 32 वर्ष, पिता नुनुलाल दास, (2) निताई दास, उम्र 34 वर्ष, पिता अनिल दास दोनों ग्राम पाण्डेडीह, थाना जामताड़ा, (3) बिक्रम रक्षित, उम्र 22 वर्ष, पिता निवास रक्षित, (4) सपन रक्षित, उम्र 32 वर्ष, पिता सुबास रक्षित दोनों ग्राम मदनाडीह, थाना नारायणपुर सभी जिला जामताड़ा को 16 फर्जी मोबाईल, 18 सिमकार्ड, एक ए०टी०एम० कार्ड, पांच आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, तीन वोटर कार्ड, दो पासबुक के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 73/24 दिनांक 06.12.2024 धारा 111(2)(ii)/317(2)/317(4)/318(4)/319(2)/336(3)/ 338/340 (2)/3(5) B.N.S 2023 &66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। इनलोगों का अपराध शैली (1) फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके KYC अपडेट कराने के नाम पर लोगों से सोलह अंक का ATM No, CVV No., एवं OTP No. प्राप्त कर विभिन्न E WALLET एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में पैसा TRANSFER कर साईबर ठगी करना, (2) बंधन बैंक का फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके KYC अपडेट कराने के नाम पर खाता धारक का USER ID बनाकर फिर ओ०टी०पी० लेकर साईबरठगी करना।
आपराधिक इतिहास (1) यह कि प्राथमिकी अभियुक्त सपन रक्षित पूर्व में नारायणपुर थाना कांड सं0 222/17, दिनांक 24.10.2017, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भा०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है। इन सभी का कार्यक्षेत्र मुलत: पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश है।
