अभियान का उद्घाटन करते बीडीओ संतोष कुमार, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार एवं चिकित्सक

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इचाक के सभागार में 100 दिवसीय यक्ष्मा उन्मूलन अभियान का उद्घाटन बीडीओ संतोष कुमार, प्रमुख सत्येंद्र कुमार एवं डॉ मृत्युंजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर का किया। बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि भारत को 2025 तक टीबी रोग से मुक्त करना है। इस उद्देश्य से पूरे देश में 100 दिवसीय अभियान चलाया गया है। अभियान एएनएम, स्वास्थ्य सहिया समेत सामाजिक कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी रोग से पीड़ित लोगों का पहचान करेंगे और उसकी जांच कर उन्हें दवाइयां दी जाएगी. ताकि टीबी रोग को खत्म किया जा सकेगा। अंचल अधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि खासकर कमजोर एवं कामकाजी व्यक्तियों के गांव टोले में जाकर लंबे समय से खांसी है, उनकी इलाज करवाने में मदद करें। उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस अभियान में सामूहिक प्रयास करने से टीवी को खत्म किया जा सकता है। डॉ. मृत्युंजय कुमार ने टीवी रोग के लक्षण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लोगों को टीबी मुक्त भारत बनाने को लेकर संकल्प दिलाया गया। मौके पर डॉ. स्वाति, मलेरिया टेक्नीशियन संत कुमार, बीपीएम अनीता तिर्की, रत्नेश कुमार सिंह, रमेश कुमार गुप्ता, विवेक कुमार, बीपीएम दयाल प्रसाद, राजू कुमार के अलावा एएनएम, सहिया, स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *