निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । सदर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना लगातार हो रही थी। जिससे लोगों को काफी अर्थित रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा था। वहीं चोरों ने पुलिस को दांतों तले लोहे की चने चबवा दिए। पुलिस भी लगातार सूचना इकठ्ठा कर विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर रही थी, लेकिन पुलिस को सफलता नही मिल रही थी। छापेमारी के शीलसीला लगातार जारी थी, और आखिरकार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। सदर थाना क्षेत्र के मोहरा गाँव से दो चोर को दो चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। आज सदर थाना में प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि शहर में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना हो रही थी, चोरों के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई ।

जिसके बाद उंक्त स्थान पर छापेमारी की गई, जिसमें एक चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो चोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में एक और चोरी की मोटरसाइकिल फतेहपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पता चला है जिसमें अभी और सदस्य फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर ने एक अन्य मामले का खुलासा करते हुवे कहा कि 2021 में नगर के एक मोल में ए सी लगाने को लेकर एक व्यक्ति ने अनिकेत सिंह से पूरा पेमेट ले लिया और ए सी न लगाते हुए फरार हो गया था, वह व्यक्ति उड़ीसा के कटक में रह रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद हमारे पुलिस पदाधिकारी ने कटक से उस अभियुक्त को गिरफ्तार कर लाया है। आज तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *