निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज जामताड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। एस डी पी ओ विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग हुई, जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर समेत जामताड़ा थाना प्रभारी सह इन्स्पेक्टर राजेश कुमार मंडल, मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, नारायणपुर थाना प्रभारी चंदन तिवारी और करमाटांड़ थाना प्रभारी मौजूद रहे। क्राईम मीटिंग के दौरान एस डी पी ओ ने सभी थाना प्रभारी को मासिक अपराध से संबंधित जानकारी ली, इसके बाद एस डी पी ओ ने सभी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
वहीं मीडिया से बात करते हुवे एस डी पी ओ विकास आनंद लागुरी ने कहा कि मासिक अपराध के तहत आज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर के साथ बैठक हुई है। जिसमें आज तय किया गया है कि जो भी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में अच्छे से काम किया है, उनके लिए पुलिस अधीक्षक से रिकमेंडेशन किया जायेगा। इसके साथ सभी थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिया गया की अपराध में अंकुश लगाने का काम करें, और जो भी लंबित मामले हैं उसका निपटारा जल्द से जल्द करें। जो फरार अभियुक्त है छापेमारी कर गिरफ्तार करें।
