निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रीय भारतीय समाज के बैनर तले आज पुराण कोर्ट स्थित गांधी स्टेचू चौक से बाजार होते हुवे मां चंचला मंदिर चौक तक तख्ती लेकर रैली निकाली गई। जिसमें विभिन्न हिन्दू संगठन के लोग शामिल हुवे। रैली समापन के बाद राष्ट्रीय भारतीय समाज के शिष्ट मंडल के द्वारा राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्री माँग के साथ एक ज्ञापन जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय को सौंपा गया। पाँच सूत्री माँग क्रमशः 1. बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे आत्याचार तत्काल बंद हों, इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को अन्यायपूर्ण कारावास से मुक्त करें, 2. बांग्लादेश में हिन्दूओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमले, हत्या, लूट, आगजनी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक है तथा इस जिला के हम नागरिक जन इसकी भर्त्सना करते हैं। वर्तमान की बांग्लादेश सरकार तथा अन्य एजेंसिया इसे रोकने के जगह केवल मुकदर्शक बनी हुई है। विवशतावश बांग्लादेश के हिन्दूओं द्वारा स्वरक्षण हेतु लोकतांत्रिक पद्धति से उठायी गई आवाज को दबाने हेतु उन्हीं पर अन्याय व अत्याचार का नया दौर उभरता दिख रहा है, 3. ऐसे ही शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में हिन्दुओं का नेतृत्व कर रहे इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश सरकार द्वारा कारावास भेजना अन्यायपूर्ण है।
इस जिला के हम नागरिक जन बांग्लादेश सरकार से यह आवाहन करते हैं कि ये सुनिश्चित करें कि देश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हो तथा श्री चिन्मय कृष्ण दास को कारावास से मुक्त करें, 4. इस जिला के हम नागरिक जन भारत सरकार से भी आवाहन करते हैं कि वह बांग्लादेश में हिन्दुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने प्रयासों को हर संभव जारी रखें तथा इसके समर्थन में वैश्विक अभिमत बनाने हेतु यथाशीघ्र आवश्यक कदम उठायें, 5. इस महत्वपूर्ण समय में इस जिला के हमज न बांग्लादेश के पीड़ितों के साथ खड़े होकर अपना समर्थन प्रकट करते हैं तथा अपनी सरकार के इस हेतु हरसंभव प्रयास की माँग करते हैं, ताकि विश्व में शान्ति एवं भाईचारा बना रहे। वर्णित स्थिति में आपसे अनुरोध है कि हमारी चिन्ताओं से स्वयं अवगत इस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु इसे माननीय प्रधानमंत्री महोदय तक पहुँचाने की कृपा होते हुए, करें। वहीं ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री और झारखण्ड के मुख्यमंत्री को भी दी गई है। जिसके माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है। वहीं राष्ट्रीय भारतीय समाज के सदस्य रबी शंकर पांडे ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हो रहा है। उसी के खिलाफ यह रैली हो हमलोग हिंदुओं की रक्षा की मांग राष्ट्रपति से करते हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश सरकार से भी मांग करते हैं कि इस अत्याचार को रोकने का काम करें। वहीं राष्ट्रीय भारतीय समाज सदस्य अनूप राय ने कहा कि जिस प्रकार से बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है, वहां हिन्दुओं पर चौतरफा हमला हो रहा है, मठ मंदिरों पर हमला हो रहा है, इस्कॉन मंदिर के पुजारी को जबरन उठा लिया जा रहा है यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
