निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा पिपला कोचापाड़ा से एक व्यक्ति को पुलिस ने पाँच वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि बीते दो दिसंबर को मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा पंचायत अंतर्गत पिपला गांव के एक तालाब से 5 वर्षीय आदिवासी बच्ची का शव बरामद किया गया था। बच्ची एक दिन पूर्व से लापता थी। शव बरामद होने से गांव में सनसनी फैल गई थी। जिसकी खबर पुलिस को दी गई, पुलिस बच्ची का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बच्ची अपने नाना-नानी के पास रहती थी। बच्ची के पिता और मां दोनों बाहर मजदूरी का काम करते हैं। बच्ची एक दिन पूर्व शाम से ही घर से लापता थी। मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि बच्ची की मौत की खबर सुनकर पिता गाँव पहुँचे, फिर हत्या की आशंका जताते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच की तो जांच गांव के ही एक व्यक्ति पर अटकी पूछताछ के क्रम में बिसुदेव मुर्मू पिता जयदेव मुर्मू बेवा जो मिहिजाम थाना क्षेत्र के पिपला कोचापाड़ा का ही रहने वाला है, उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। जिसके खिलाफ मिहिजाम थाना कांड संख्या 79/2024, दिनांक- 03/12/2024, धारा- 103(1) बी०एन०एस० दर्ज किया गया है और अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *