निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखण्ड विधानसभा चुनाव में आज मतों की गणना हुई, जिसमें जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की जीत हुई है। नाला विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी माधवचन्द्र महतो को दस हजार तीन सौ 53 वोट से हराकर जे एम एम के रविन्द्र नाथ महतों ने तीसरी बार जीत हासिल करने में सफलता पाई है, वहीं जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी सीता मुर्मू सोरेन को 43 हजार चार सौ 58 मतों से हराये हैं, डॉक्टर इरफान अंसारी ने जीत हांसिल किये और हैट्रिक लगाये हैं। बताते चलें कि नाला से रविन्द्र नाथ महतो वर्तमान में झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष है, तो जामताड़ा विधानसभा से डॉक्टर इरफान अंसारी वर्तमान में झारखण्ड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री पद को शुशोभित कर रहे हैं।
मतगणना केंद्र के बाहर महागठबंधन के हजारों कार्यकर्ताओं रंग गुलाल उड़ाये हैं, साथ ही झंडा बैनर लेकर जमकर आतिशबाजी किये हैं। मतदान केंद्र के बाहर पूरा जश्न का माहौल है। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर इरफान अंसारी विजय प्राप्त कर मीडिया से बात करते हुवे कहा कि यह महागठबंधन की जीत है, प्रचंड बहुमत से जीत यहां की एक एक मतदाताओं को समर्पित है। यहां विकास की जीत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि यहां की जनता भाजपा के बहकावे में नही आई। वहीं नाला विधानसभा क्षेत्र से रविन्द्र नाथ महतो ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत विकास की है। क्षेत्र में विकास हुई है।
