15 दानवीरों ने किया रक्तदान
जहां भी जाऊं बेहतर करू, यही मेरा प्रयास-ऋषभ गर्ग
रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और होली क्रॉस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में थाना परिसर में मगंलवार को रक्तदान शिविर और हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जहां प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग समेत 15 पुलिस कर्मियों और समाज सेवियों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। वहीं कई लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। प्रशिक्षु आईपीएस ने कहा कि पुलिस संवैधानिक कार्यों के साथ मानवीय प्रयास से हमेशा समाज के लिए कुछ न कुछ बेहतर करने का प्रयास करती है।
जिस पर मैं हमेसा खरा उतरता हूँ। मैं जहाँ भी जाऊं बेहतर करूँ। यही मेरा प्रयास रहता है। उन्होंने इचाक के युवाओं से अपील किया कि आप रक्तदान शिविर का आयोजन प्रत्येक माह करे। रक्तदान करने वालों में अभय कुमार, विनायक पांडेय, बबलू कुमार, राधेस्याम कुमार, लक्ष्य नववुयक संघ के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, संजय यादव, आदर्श युवा संगठन के गौतम कुमार, लोकनाथ सिंह ,आदित्य कुमार,भगीरथ राम, अजय कुमार इत्यादि सहित जैप के जवान व समाजसेवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।जबकि ब्लड लेने वाली संस्था रेड क्रोस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह,सनत सिन्हा, इत्यादि लोग मौजूद थे।
