परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं पर मनचलों ने चलाई पत्थर

तीन मनचले पुलिस हिरासत में

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । थाना क्षेत्र के जीएम कॉलेज से 11वीं की परीक्षा देकर वापस लौट रही ऑटो पर सवार छात्राओं पर मनचले युवकों द्वारा पत्थर चलाए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में छात्राओं के चोटिल होने की भी खबर है। चालक ने ऑटो पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी होता देख सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह बच निकला और थाने को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हरकत में आई इचाक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, मौके से तीन मनचलों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वारदात सोमवार शाम 6 बजे की है। चालक के मुताबिक ऑटो पर 13 छात्राएं सवार थी, जो अलौंजा गांव की रहने बताई जाती है। सभी छात्राएं आदर्श इंटर कॉलेज के विद्यार्थी बताई जा रही है। जो 11वीं की परीक्षा देकर जीएम कॉलेज सेंटर से घर लौट रही थी। इसी बीच दर्जी मोहल्ला के समीप स्थित उर्दू स्कूल ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे एक समुदाय विशेष के मनचले युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर बाजी में छात्राएं चोटिल हो गई । समाचार लिखे जाने तक हिरासत में लिए गए मनचलों से पूछताछ जारी था। पुलिस के पहुंचने से पूर्व कुछ मनचले भाग निकले। जिसकी पहचान करने में इचाक पुलिस जुटी  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *