निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज जिला मुख्यालय के माँ चंचला मंदिर चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। मौके पर कुणाल सिंह ने कहा कि झारखंड के भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पूरे कार्यकाल में युवाओ को सिर्फ छला है पिछले विधानसभा चुनाव के पहले हेमंत सोरेन ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और जिसको नौकरी नहीं दे पाएंगे उसको बेरोजगारी भत्ता देने का वादा वादे किए था लेकिन इस पूरे कार्यकाल में किसी तरह का परीक्षा सफलतापूर्वक नहीं ले पाया है और ना किसी युवाओं को नौकरी दे पाया है और हाल ही में संपन्न हुए जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में भी पेपर लीक हो गया और धांधली भी की गई। हेमंत सोरेन अपने पुरे कार्यकाल में युवाओ के लिए कुछ भी काम नहीं किया है जब उनका कार्यकाल का अंतिम समय आ रहा है तो आनन-फानन में कभी उत्पाद सिपाही तो कभी JSSC, CGL के नाम पर युवाओं को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में उत्पाद सिपाही के नाम पर झारखंड के युवाओं को दौड़ाया गया दौड़ने के क्रम में लगभग दर्जनों युवाओं की मौत हो गई और फिर JSSC, CGL के परीक्षा के बहाने अपने नाकामियों को छुपाने के लिए इंटरनेट सेवा तक बंद कर दिया गया और कहा गया कि इंटरनेट सेवा बंद रहेगा तो प्रश्न पेपर लिक नहीं होगा। लेकिन फिर भी उनके प्रशासन द्वारा प्रश्न पेपर लिक कर दिया गया और हजारों छात्रों का भविष्य फिर से अंधेरा में लटक गया। इसी के विरोध में आज पूरे झारखंड में झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जा रहा है। मौक़े पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मितेश शाह,जामताड़ा विधानसभा प्रभारी सुनील अग्रवाल, जिला मंत्री मोहन शर्मा तथा सुजाता सिंह भैया,सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत,प्रवासी देवशीष भट्टचार्य,भाजपा नेता विनोद मंडल, सतीश सिंह,अनिकेत शर्मा,सुप्रकाश चौधरी,अमन कुमार उपस्थित रहें।
