झरिया । कोयलांचल पत्रकार संघ के सचिव अरुण कुमार के पिता 73 वर्षीय भागवत राम का शनिवार अहले सुबह लंबी बीमारी के बाद प्योर बोर्रागढ़ स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
भागवत राम अपने पीछे चार पुत्रों – अवधेश कुमार, अरुण कुमार, श्रवण कुमार एवं वरुण कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शनिवार संध्या मोहलबनी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कोयलांचल पत्रकार संघ ने सचिव अरुण कुमार के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
संघ के महामंत्री मुख्तार अहमद ने कहा, अरुण कुमार के पिता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरा कोयलांचल पत्रकार संघ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक व्यक्त करने वालों में संघ के संरक्षक चंद्रदेव मिश्रा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष सन्नी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष काजल राय, कोषाध्यक्ष एहसान अंसारी, सह कोषाध्यक्ष समीम हुसैन, कार्यालय प्रभारी सद्दाम हुसैन, क्षेत्रीय प्रभारी कार्तिक वर्मा, प्रवक्ता पंकज शर्मा, जगत नारायण, श्रीकांत कुमार, आदित्य सिंह, बिश्वजीत चटर्जी, आशीष घोष, गणेश तिवारी, खुशबू गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, गुलजार आलम, रोबिन दत्ता, मोजहरुल इस्लाम, पवन गुप्ता, जॉन मिर्जा, बसंत विश्वकर्मा, अरुण सैनी, जेके सिंह, लव वर्णवाल, कमलेश सिंह, बिनोद पाठक, जितेंद्र चौधरी एवं वीरेंद्र वर्मन सहित संघ के अन्य सदस्य शामिल हैं।
