निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मंगलवार को भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए बिंदापाथर मंडल अंतर्गत चापुड़िया में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने जानकारी देते हुए कहा की पूरे झारखंड में मौजूदा सरकार को बदलने के लिए परिवर्तन की लहर है। क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है जनहित में किसी तरह का कोई महत्वाकांक्षी योजना नहीं चल रही है। गूंगी सरकार है ,बहरी सरकार है ,जन विरोधी सरकार है। इस परिवर्तन यात्रा का जनता के बीच जो लहर है सरकार को बदलने का, इन सब मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे राज्य स्तर पर परिवर्तन यात्रा चल रही है। संथाल परगना की धरती से देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह ने इस परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया है। पूरे झारखंड के विधानसभा में यह परिवर्तन यात्रा चल रही है। इसी निमित्त नाला विधानसभा में भी फतेहपुर से प्रारंभ हुई है जिसका आगामी 26 सितंबर को नाला के धनुकडीह मैदान में विशाल जनसभा होगी। नाला विधानसभा के नाला स्थित यज्ञ मैदान में महिला संवाद होगी। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए नाला विधानसभा के सभी मंडलों में व्यापक रूप से कार्यक्रम चल रहा है। आज इसी निमित्त बिंदापाथर मंडल में व्यापक रूप से सभी नेता और कार्यकर्ता बंधुओ ने मिलकर जनसंपर्क अभियान चलाया है। जिस प्रकार जनता के बीच परिवर्तन की मांग है और कार्यकर्ताओं में उत्साह जामताड़ा जिले अंतर्गत नाला विधानसभा, जामताड़ा विधानसभा और सारठ अंश में तीनों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का विधायक होगा और पूरे राज्य में कमल खिलेगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनेगी। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता विष्णु मंडल, प्रभास हेंब्रम ,अजीत यादव ,बृजलाल चौधरी ,आस्तिक भंडारी, निपेन सिंह, फनी लाल राय इंद्रजीत यादव मदन चौधरी रोहित मिर्धा, रोहित यादव, रोहित गोस्वामी, रोहित चौधरी ,मुकेश चौधरी, रंजीत यादव विक्रम सिंह विष्णु चौधरी ,शिलाजीत चौधरी सहित तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *