धनबाद । धनबाद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान IIT ISM में छात्र 8वीं मंजिल से गिरा। IIT ISM के प्रमुख सिक्योरिटी इंचार्ज राम मनोहर सिंह ने बताया कि यह घटना है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है । छात्र महाराष्ट्र के नांद्रे अहमदनगर का रहने वाला बताया जा रहा है । छात्र का नाम ‘माने राज कुमार प्रतीक ‘ बताया जा रहा है जो पेट्रोलियम इंजीनियरिंग का फाइनल ईयर का छात्र था । उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष थी । घटना सुबह लगभग 7.30 बजे के आसपास की है । यह घटना Aquamarine बिल्डिंग में घटी है । सूचना मिलने पर शिक्षण संस्था प्रशासन को सूचित कर अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है वो लोग यहां आने के लिए निकल चुके है । फिलहाल छात्र के मृत शरीर को अशर्फी के मर्चरी में रखा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *