निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर आज दिनांक 31.10.2026 को जिला नियोजनालय जामताड़ा के सौजन्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जामताड़ा परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी मो जावेद अंसारी एवं अन्य के द्वारा किया गया।
वहीं रोजगार मेला को संबोधित करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी मो० जावेद अंसारी ने कहा कि रोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यता एवं अहर्ता के अनुसार रोजगार प्रदान करना है। जिला नियोजनालय समन्वयक की भूमिका आप सबों के साथ है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जितने भी युवा अब तक नियोजनालय में अपना निबंधन नहीं कराए हैं वे ऑनलाइन माध्यम से झार नियोजन पोर्टल पर स्वयं अथवा कार्यालय अवधि में नियोजनालय आकर अपन अवश्य निबंधन करा लें, ताकि आने वाले समय इसका समुचित लाभ आपको मिल सके। वहीं उन्होंने सभी युवाओ से रोजगार मेला का बढ़ चढ़ कर लाभ उठाने का अपील किया।
वहीं बताया गया कि आज रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 06 नियोजक यथा शिवम कॉर्पोरेट लिमिटेड चेन्नई, बजाज लाइफ़ इंश्योरेंस जामताड़ा,के के एंटरप्राइजे जामताड़ा, एबी इंडिया आदित्यपुर सरायकेला एवं रेड गार्ड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कोलकाता के द्वारा भाग लिया गया। जिसमें करीब 55 युवाओं को ऑनस्पॉट चयनित किया वहीं 69 युवाओं को शॉर्टलिस्टेड किया गया।
इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जामताड़ा शंकर हजारी, उच्च वर्गीय लिपिक जय प्रकाश सिन्हा, यूएनडीपी प्रवीण प्रकाश विभिन्न कंपनियों के प्रबंधक सहित अन्य मौजूद रहे।
