ग्राम सभा में मारपीट
दोनो पक्षों ने थाना में दिया आवेदन
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के कुटुमसुकरी गांव निवासी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी रहे रूपेश कुमार पिता हृदय सिंह ने परासी पंचायत के मुखिया अशोक कपरदार एवं उसके पुत्र शुभम कुमार पर ग्राम सभा के दौरान मारपीट करने, उसपर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में रूपेश कुमार ने इचाक थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय हजारीबाग में आवेदन दिया है।
जिसमे कहा गया है कि कि दिनांक 27 जून को पुराना काली मंडा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। इस ग्राम सभा में हम भी शामिल हुए थे। हमें देखते ही परासी मुखिया अशोक कपरदार एवं उसके पुत्र शुभम कुमार आग बबूला हो उठा और हम पर जानलेवा हमला किया और मारपीट करने लगा। तथा जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक गंदी गंदी गाली गलौज अभद्र व्यवहार किया एवं पैकेट से मुखिया पुत्र शुभम कुमार पन्द्रह सौ रुपैया भी छीन लिया। जिससे मैं और मेरा परिवार मानसिक तनाव में है।
उसने बताया कि चुनावी रंजिश के तहत मुझपर हमला किया गया है। इधर परासी पंचायत के मुखिया अशोक कप्परदार ने भी घटना को लेकर इचाक थाना में आवेदन देकर रुपेश कुमार पर सरकारी काम में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और पैकेट से 2000 रुपए छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज़ नही किया गया था।
