निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । मिहिजाम नगर परिषद वार्ड नंबर तीन आमबगान से खुसबेदिया पंचायत के भागा गाँव तक डेढ़ किलोमीटर सड़क का शिलान्यास जामताड़ा कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने आज आमबगान दुर्गामंदिर के पास किया। इस मौके पर जे एम एम के जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दानिश रहमान, कांग्रेस, जे एम एम कार्यकर्ता समेत दर्जनों नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। बताते चलें की इस सड़क से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मिहिजाम नगर आते हैं और यह सड़क वर्षों से पूरी तरह जर्जर हालत में है।
लेकिन अब यह सड़क बनजाने से लोगो को आवागमन में राहत मिलेगी। जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सड़क शिलान्यास कर भाजपा के दुमका सांसद सुनील सोरेन पर जमकर बरसे उन्होंने कहा की इस क्षेत्र के लोग एक विधायक चुना है जो दिन रात जनता के लिए काम कर रहे हैं। वहीं दुमका सांसद सुनील सोरेन का केंद्र में सरकार है कोई योजना नही लाते हैं न ही कोई विकास का कार्य करते हैं। सिर्फ पाँच साल में चुनाव के समय धर्म के नाम पर वोट मांगने आते हैं। वहीं विधायक ने हैदराबाद के सांसद ओसुद्दीन ओवैसी को भाजपा की बी टीम करार दिया है।
उनपर कटाक्ष करते हुए कहा की यह भाजपा की बी टीम बनकर मांडर विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आये थे और कहा था इरफान अंसारी का बाप का झारखण्ड नही है। अब तो मांडर चुनाव हार गए अब क्या कहेंगे ओवैसी, यह झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और इरफान अंसारी का बाप का झारखण्ड है। वहीं जे एम के जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने कहा की यह सड़क कई वर्ष पहले फुरकान अंसारी ने बनवाया था लेकिन यह सड़क अब बहुत ही जर्जर हो गया।
नगर परिषद को भी बोला लेकिन सड़क नही बना अनन्ता विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सड़क का आज शिलान्यास किया है जो बहुत जल्द बनेगा। इस मौके पर कामेश्वर तिवारी, प्रो कैलाश प्रसाद साव, आनंद जैन, किंकर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
