निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । केंद्र सरकार के द्वारा लाये गये अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी का सत्याग्रह आंदोलन जिले के दो विधानसभा में आयोजित की गई। जामताड़ा विधानसभा के सदर प्रखंड में विधायक डॉ इरफान अंसारी और नाला विधानसभा के नाला प्रखंड मुख्यालय में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी सदस्य हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल हो कर धरना प्रदर्शन किया। जहाँ कांग्रेसियों ने अग्निवीर योजना और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके पर ए आई सी सी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने कहा की जब से भाजपा की सरकार आई है देश को जलाने का काम कर रही है।

केंद्र में भाजपा सरकार जब से आई है जो भी योजना लाई है उस योजना से देश जला है। अब एक और नई योजना युवाओं के लिये लेकर आये हैं अग्निवीर योजना जो केंद्र सरकार की अंतिम योजना है। 2024 के लोकसभा आम चुनाव में भाजपा खुद जलकर भस्म हो जायेगा और सत्ता से बाहर हो जाएंगे। युवाओं के साथ अग्निवीर योजना एक मजाक है युवाओं के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस पार्टी इस योजना का विरोध करती है कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के साथ अत्याचार बर्दाश्त नही करेगी और जबतक इस योजना को केंद्र सरकार वापस नही लेती है पूरे देश में हमलोग इसका विरोध करेंगें।

अभी कांग्रेस पार्टी शांति पूर्ण तरीके से विरोध जता रहे हैं आगे हमलोग उग्र आंदोलन करेंगें। मौके पर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष पंकज झा, नाला प्रखंड अध्यक्ष गणेश मित्रा, समसुल अंसारी, जलाल अहमद, मुस्तफा अंसारी, अशोक मांजी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *