तंबाकू से कई खतरे, सेवन से बचें- ऋषभ गर्ग

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर इचाक में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। किसका नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग ने किया । मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए अहले सुबह प्रखंड के सैकड़ो यूवक युवतियां, समाजसेवी, पुलिसकर्मी और पत्रकार इचाक मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार प्रातः 6 बजे सभी लोगों ने इचाक मोड़ से दौड़ लगाया और प्रखंड मुख्यालय होते हुए इचाक थाना पहुंचे। जहां पर उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त इचाक बनाने की शपथ दिलाई गई।

प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी ऋषभ गर्ग ने तंबाकू सेवन से होने वाले खतरे का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया भर में तंबाकू सेवन से हर साल लाखों लोग मरते है। इसमें सबसे अधिक मौत भारत में होती है। तंबाकू में कैंसर के 20 कारण पाए जाते हैं। जिसके कारण तंबाकू को कैंसर का वाहक कहा जाता है। हम लोगों में जागरूकता लाकर इसपर नियंत्रण पा सकते हैं। उन्होंने लोगों से तंबाकू सेवन से बचने और एक दुसरे को जागरूक करने की अपील की।

इस दौरान दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सुजीत कुमार यादव, सुमित कुमार यादव, अनिल राम, संदीप कुमार, इशू, सुभासिनी, पूर्णिमा, सलोनी, रिंकी समेट कई युवाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर एसआई विनायक पांडेय, राधेश्याम, एएसआई सकेश कुमार, आरएसएस के संदीप सोनी रंजित कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, रामावतार स्वर्णकार, रमेश रंजन, कुलदीप कुमार, पतंजलि योगपीठ के डॉ. प्रमोद कुमार, फुटबॉल खिलाड़ी मनोज राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *