धनबाद । बोकारो जिला के जसीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई गुप्तेश्वर पांडे को एसीबी की धनबाद टीम ने 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। बताया जाता है कि बोकारो जिला के जैना मोड़ जरीडीह थाना में पदस्थापित एसआई गुप्तेश्वर पांडे ने एक कांड में आरोपी महावीर महतो से केस डायरी उसके पक्ष में लिखने के लिए 3 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से संपर्क किया और एएसआई गुप्तेश्वर पांडे की अवैध मांग से अवगत कराया।

बाद में एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर भुक्तभोगी के हाथों 3 हजार रुपये का रिश्वत एएसआई गुप्तेश्वर पांडे को भिजवाया। गुप्तेश्वर पांडे ने भुक्तभोगी महावीर महतो से रिश्वत लिया तो एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। बाद में एसीबी ने एएसआई गुप्तेश्वर पांडे को धनबाद कार्यालय ले आई। जहां उससे पूछताछ चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *