मेगा शिविर में 83 किसानों के बीच बांटी गई 51.42 लाख केसीसी ऋण राशि
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर गुरुवार को इचाक प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय केसीसी मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त नैनसी सहाय, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, जिप सदस्य रेणु देवी एवं सीओ मनोज महथा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपायुक्त ने किसानों के बीच केसीसी ऋण का वितरण किया।
उपायुक्त नैनसी सहाय ने कहा कि किसान बैक के साथ समन्वय स्थापित कर केसीसी ऋण लें एवं उसका लाभ उठाएं। जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा कि किसान बैक से केसीसी ऋण लें एवं उसे समय पर चुकता करें ताकि कम ब्याज में उन्हें देना पड़े। इस दौरान विभिन्न बैंकों के द्वारा 83 किसानों के बीच 51.42 लाख किसानों के बीच केसीसी ऋण वितरण किया गया । मंच संचालन एलडीएम सुधाकर पांडेय ने किया।
मौके पर सीडीपीओ नीलू रानी, बीएओ बिनोद कुमार रवि, बीटीम सुभाष कुमार, एटीएम अमित कुमार, बीपीओ राजीव आनंद, जनसेवक माहे लता, इंदुशेखर, विजय सिंह, बादल कुमार के अलावा किसान मित्र व कई किसान शामिल थे ।
