रामावतार स्वर्णकार
हज़ारीबाग/इचाक । जैक द्वारा जारी माध्यमिक परीक्षा में प्रखंड के आरएम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा का परिणाम हर बार की तरह इस बार भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यालय का छात्र सिद्धार्थ कुमार सबसे अधिक 473 (94.60%) अंक लाकर स्कूल टॉपर और प्रखंड का थर्ड टॉपर बना। वहीं सेजल और अंशु कुमारी ने 470 (94%) अंक लाकर संयुक्त रूप से विद्यालय की सेकेंड टॉपर रही।
469 (93.80%) अंक के साथ विशाल कुमार विद्यालय के टॉप थ्री में जगह बनाने में कामयाब रहा। इससे आलावा सेजल कुमारी 468 (93.60%), अभिषेक कुमार राणा 459 (91.80%), 452 (90.40%) अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय से कुल 307 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमे 240 विधार्थी प्रथम श्रेणी में अपना स्थान बनाया। वहीं 59 द्वीतीय और 4 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। परिक्षा परिणाम में इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मारी। विद्यालय से 161 छात्राओं ने सफल होकर विद्यालय का नाम रौशन किया।
प्राध्यापिका रौनक नाज, शिक्षिका शिल्पी कुमारी, सुनीता कुमारी, पिंकी, आनंद राणा, संदीप कुमार शर्मा, समेत पुरा विद्यालय परिवार ने छात्र छात्राओं की सफ़लता पर बधाई दी।
