निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर जामताड़ा नगर स्थित भाजपा नगर कार्यालय में भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह उपस्थित हुए।
मौके पर बीरेन्द्र मंडल ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व के कारण ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना, एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेगी। जो आज साकार होते दिख रहे हैं और जम्मू कश्मीर से धारा 370 जैसे कानून को खत्म कर आज जम्मू कश्मीर की धरती पर भी सिर्फ हमारे देश के राष्ट्र ध्वज लहरा रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सुकुमार सरखेल, पूर्व जिलाध्यक्ष संतन मिश्रा, वरिष्ठ नेता सतीश सिंह, मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, देवंदू नायक, लखविंदर सिंह, गउर बावरी, अमित बावरी, संजय साह, बृजेश राउत, मुकेश यादव, हृदय मंडल, प्रदीप राउत, चंदन रावत, पप्पू चौधरी, संतोष मुखर्जी, सरोज सरखेल, संजय मेहरा सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए एवं विनम्र श्रद्धांजलि दिया।
