निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । नेहरू युवा केंद्र जामताड़ा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में बुधवार को नाला प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अपराजिता यादव के नेतृत्व में स्टार्टअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपराजिता यादव ने यूथ क्लब कार्यालय लछुराई में पोस्टर और पैंपलेट के सहायता से स्टार्टअप इंडिया की विशेषता और उनके लक्ष्य के बारे में जानकारी दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप को बढ़ावा देना, रोजगार पैदा करना और धन सृजन करना है।
इस योजना ने एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण और भारत को बदलने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं।स्टार्टअप इंडिया योजना से देश में नवाचार और स्टार्टअप के पोषण के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम का निर्माण करना है जो स्थायी आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। ताकि, भारतीय स्टार्टअप अपने पंखों को दूर-दूर तक फैला सकें।बताते चलें कि नाला प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अपराजिता यादव के द्वारा तरह तरह के जागरूकता अभियान चला कर जागरूकता की गूंज फैलाई जा रहा है ।
जिससे क्षेत्र के लोग में जागरूक होते हुए नजर आ रहे हैं।लोग को अब विभिन्न योजना के बारे में जानकारी मिल रही है।
