रामावतार स्वर्णकार
इचाक । जैक द्वारा जारी 10वी के परीक्षा परिणाम आते ही प्रखंड में संचालित सिग्मा सक्सेस प्वाइंट के विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। जहां संस्थान का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। जिसमें करिश्मा कुमारी 462(92.4%) अंक लाकर संस्थान टॉपर रही। वहीं बादल कुमार 451(90.2%), रवि कुमार 448(89.6%), रिशु कुमार 433(86.6%), सुभाष कुमार 428(85.6%), राजू कुमार 418(83.6%), धौनी कुमार 411(82.2%), करीना कुमारी 405(81%) अंक लाकर संस्थान का नाम रौशन किया। कुल 10वीं में 43 विद्यार्थियों में 40 विद्यार्थी प्रथम श्रेणि एवं 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणि से उतीर्ण हुए।

संस्थान के निदेशक संजीत कुमार एवं शिक्षक राजेश कुमार, संदीप कुमार, निरंजन कुमार, सिकंदर, अतुल्य, ज्योति कुमारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये। वहीं संस्थान के निदेशक ने गरीब विद्यार्थियों को सुनहरा मौका देते हुए न्युनतम शुल्क पर शिक्षा देने की घोषणा की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *