ज्योति किशोर मेहता बनी उप मुखिया
रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/ ईचाक । प्रखंड के मंगुरा पंचायत भवन में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जहां निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रिंकू कुमारी ने नवनिर्वाचित मुखिया मुखिया मीना देवी, पंसस बसंती देवी, कमली देवी वॉर्ड सदस्य आरती देवी, रिंकु कुमारी, अमृत राम, मोहन शर्मा, चंपा देवी, मिथुन राम, बेबी देवी, किरण देवी, महेंद्र मेहता, राजू मेहता और बेबी देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात लोकतांत्रिक तरीके से उपमुखिया चुनाव के लिए वॉर्ड संख्या 12 से ज्योति किशोर मेहता और वॉर्ड संख्या 8 से कंचन देवी उम्मीदवार बने,
जिसमें ज्योति किशोर मेहता को 7 मत मिले और कंचन देवी को 4 मत प्राप्त हुए। वहीं 2 मत रद्द हुआ। इस प्रकार ज्योति किशोर मेहता ने कंचन देवी को तीन मतों से पराजित कर उप मुखिया बनी। मौके पर पशु चिकित्सक दुलमु बिरुली, पंचायत सेवक निसार अली बीएफटी नीतू कुमारी, रोजगार सेवक अशोक कुमार, उप मुखिया विनय मेहता, रामशरण शर्मा, माले नेता अनुज मेहता, भाजपा नेता बद्री मेहता, केवल प्रसाद, रितन मेहता,
अजय सिंह, सुबोध कुमार पाण्डेय, भोला सिंह, विजय सिंह, प्रदीप मेहता, लक्ष्मण किशोर मेहता, नन्हकू रजक, डॉ.प्रमोद कुमार, परमेश्वर हजाम, इंद्रजीत मेहता, अरुण स्वर्णकार, धनेश्वर सोनी, सुधा देवी, प्रदीप पाण्डेय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
