निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के देवलबाड़ी में एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार कर फरार हो गया। जिसमें 28 वर्षीय प्रभात कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस को इसकी सूचना दिया गया। जिसके बाद घायल युवक को सदर अस्पताल इलाज के लाया गया। जानकारी के अनुसार प्रभात कुमार धनबाद रेल डिवीजन में लोको पायलट में कार्यरत हैं। जिसकी शादी 6 जुलाई को होनी थी और यह युवक छुट्टी लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र के कुकराहा जा रहे थे।

तभी जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र देवलबाड़ी में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर घरवालों को मिलते ही घर वालों का रोरोकर बुला हाल है। घर में खुशी का माहौल था और अब पूरा गाँव का माहौल गमगीन हो गया है। समाज सेवी सोनू सिंह को घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे। जहाँ उन्होंने बताया कि नारायणपुर थाना अंतर्गत देवलबाड़ी के पास सड़क दुर्घटना में बहुत ही गंभीर रूप से प्रभात कुमार घायल हो गया जिसको हमलोगों ने सदर अस्पताल लाये जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *