निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । नगर पंचायत जामताड़ा के सौजन्य से जामताड़ा कोर्ट परिसर में जलपान गृह का निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, अधिवक्ता संघ के वरीय अधिवक्ता गण, नगर पंचायत जामताड़ा के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कामदेव दास एवं वार्ड पार्षद शोभना चंद्रा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का अधिवक्ता संघ के सदस्यों द्वारा बुके देकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
उसके पश्चात निर्मल स्तर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना नगर पंचायत जामताड़ा अंतर्गत कराई जा रही है, जिससे गरीब एवं सुदूर इलाके से आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगा। नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि यह एक योजना है, जो नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कोर्ट परिसर में निर्माण कराया जा रहा है। दूर-दूर से लोग कोर्ट के काम में आते हैं, इनमें से काफी लोग ऐसे होते हैं जो होटल में खान-पान करने में असमर्थ होते हैं।
वह सिर्फ न्याय पाने के लिए कोर्ट परिसर में आते हैं, जिसके तहत लोगों को उचित मूल्य पर जलपान मिलेगा। इस प्रकार के गरीब कल्याण के लिए जलपान गृह बनाकर नगर पंचायत जामताड़ा एक सराहनीय काम कर रही है। मौके पर उपस्थित वरीय अधिवक्ताओं ने भी नगर पंचायत जामताड़ा को गरीब कल्याण हेतु कोर्ट परिसर में जलपान गृह निर्माण करने के लिए सराहना किया।
मौके पर मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष मिहिर दुबे, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव अभिजीत बोस, वरीय अधिवक्ता अरुण बोस, बल्लाल सेन, दिलीप गोन, भागवत सिंह, चितरंजन पात्र, लक्ष्मी दुबे, प्रदीप तिवारी, सोमनाथ सिंह, नगेंद्र ओझा, शुभाशीष मुखर्जी, पुष्पा दुबे, मुकेश सिंह, प्रताप सिंह, शिशिर मंडल, सुखदेव राणा सहित भारी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।
