रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/ इचाक । भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय, जीएम कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, जेएम इंटर कालेज, आरएम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, बिरसा इंटर कॉलेज, सिझुआ हाई स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मंगुरा पंचायत भवन, देवकुली पंचायत भवन समेत विभिन्न सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों व कोचिंग संस्थानो में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 8वाँ समारोह मनाया गया।
केएन उच्च विद्यालय मैदान में प्रखंड स्तरीय योग कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ.रविंद्र रॉय, पूर्व विधायक प्रो. जानकी यादव जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी व प्रमुख पार्वती देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योगपीठ के प्रखंड संयोजक डॉ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में योग शिक्षिका ललिता कुमारी, पिपासा देवी, चांदनी, रौशनी और सितारा ने प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थिति योग प्रेमियों को योग एवं प्राणायाम करवाया।
साथ ही योग से होने वाले फायदे भी बताए गए। मुख्य अतिथि कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र रॉय ने कहा कि भारत के पारंपरिक चिकित्सा के ऋषि मुनियों की योग और आयुर्वेद की पद्धति को आज पुरी दुनिया लोहा मान रही है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भारत योग और आयुर्वेद में पुरी दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रहा है। हमें योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। तभी उसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। पूर्व विधायक प्रो.जानकी यादव, जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने भी योग की महता पर प्रकाश डाला।
मौके पर जिप सदस्य रेणु देवी, प्रमुख पार्वती देवी, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानन्द अग्रवाल, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, पूर्व प्रमुख सरिता देवी, मुखिया अशोक कप्परदार, रंजित कुमार मेहता, मनोहर राम, संदीप सोनी, अभिषेक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार रामशरण शर्मा, कृष्णा गुप्ता, सुनील तलवार , अजय सोनी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
