राजेश दुबे
विष्णुगढ़। झामुमो कार्यालय में सोमवार को इंडिया गठबंधन की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से कांग्रेस के अध्यक्ष अब्बास अंसारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कपिल देव चौधरी एवं संचालन विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने किया। बैठक में सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर जयप्रकाश भाई पटेल को जिताने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश भाई पटेल झारखंड आंदोलनकारी माटी का बेटा है इसलिए कार्यकर्ता सहयोग के रूप में चंदा देखकर चुनाव जिताने का निर्णय लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई की एक मई को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल कांग्रेस से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में नामांकन दाखिल करेंगे जिसमें विष्णुगढ़ से अधिक से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया की विष्णुगढ़ प्रखंड को कई जोन में बाटकर तथा पंचायत में प्रभारी नियुक्त कर इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। बैठक में चुनाव संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर एक समन्वय समिति बनाई गई समन्वय समिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस भाकपा माले मार्क्सवादी समन्वय समिति के प्रखंड नेतृत्वकारी अध्यक्ष और सचिव को शामिल किया गया है। मौके में उपस्थित कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा कपिलदेव चौधरी सचिव संजय प्रजापति अनुराग वर्मा राणा इकबाल खान जगदीश बर्मन महताब हुसैन जगन्नाथ महतो हिरामन महतो शंकर महतो निरंजन महतो बुधन महतो चेतलाल महतो वासुदेव महतो महेंद्र कुमार अमन भाई पटेल उत्तम महतो मुखिया त्रिवेणी प्रसाद फूलचंद महतो लखन महतो बुधन महतो किशोरी महतो फिरोज अंसारी परमेश्वर महतो हेमलाल महतो चेतलाल टुडू धनेश्वर महतो टेकलाल कुमार महेंद्र राम जगदीश प्रसाद विजय कुमार लालजी महतो महेंद्र महतो दुलारचंद महतो सीताराम महतो रामलखन महतो एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं में उपस्थित थे।