रामावतार स्वर्णकार
इचाक । थाना क्षेत्र के जमूआरी गांव में थ्रेसर मशीन में गेहूं झाड़ने के दौरान एक युवक नितेश कुमार (20) पिता निर्मल महतो उर्फ बेला ग्राम जमुआरी निवासी मशीन के चपेट में आ गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। गेहूं झाड़ते वक्त थ्रेसर मशीन में लगे तेज रफ्तार पंखे ने नितेश को अपनी ओर खींच लिया। जिससे यूवक के शरीर का आधा से अधिक हिस्सा मशीन में घुस गया। घटना सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने परिजनों के साथ घर से लगभग एक किमी दूर मोकतमा टांड़ स्थित अपने गेहूं के खेत में थ्रेसर मशीन लगाकर गेहूं झड़वा रहा था जहां घटना घटी। घटना की खबर सुनकर खेत में गेहूं काट रहे आसपास के किसान दौड़े और आनन फानन में मशीन को खोलकर यूवक को बाहर निकाला। और 108 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस को बुलाया तथा ईलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया।

जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद थ्रेसर मालिक दीपक कुमार मेहता पिता मथुरा महतो ग्राम जमुआरी निवासी थ्रेसर लेकर भाग गया। वहीं घटना स्थल पर खून के निशान, मृतक के खून से सने कपड़े और चप्पल समेत कई समान बिखरा मिला। इधर घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। नितेश तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मां बसंती देवी भाई रितेश और बहन मनिता समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम छा गया। किसी के घर में चूल्हा नहीं जला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *