राजेश दुबे
विष्णुगढ़ । प्रखंड के गैड़ा पंचायत में रिज़वी जामा मस्जिद अंजुमन के नौजवान कमेटी द्वारा एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत के अलावे अन्य गांव के प्रबुद्ध लोगों को निमंत्रण दिया गया जिसमें भारी संख्या में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए और साथ में रोज़ा इफ्तार किया। और देश में अमन चैन कायम रहे इसके लिए दुआ भी मांगी गई। उपस्थित लोगों से बात करने के पश्चात यह मालूम हुआ कि यह परंपरा के अनुरूप है क्योंकि यहां प्रत्येक वर्ष दावते इफ्तार का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं और एक साथ रोजा इफ्तार करते हैं गैड़ा अंजुमन के सदर अब्दुल जलील अंसारी ने बताया कि हमारे अंजुमन के सभी सदस्य तथा प्रदेशों में रह रहे नौजवानों के सहयोग से ये इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसके लिए मैं सभी का शुक्रगुजार हूं क्योंकि हमारे इस आग्रह को उन्होंने स्वीकार कर इस दावते इफ्तार में शामिल हुए हालांकि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल तथा बगोदर के विधायक विनोद सिंह को भी निमंत्रण भेजा गया था लेकिन व्यस्तता के कारण वे लोग नहीं आ पाए। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य सह सभापति शेख तैयब उपस्थित रहे। मौके पर गैड़ा अंजुमन के सदर अब्दुल जलील अंसारी, शेख मुकीम,महमूद आलम, शेख कय्यूम,आलम अंसारी, हैदर अंसारी, असलम अंसारी, शकील अंसारी, शमीम अंसारी,शौकत अंसारी, चांद अंसारी, इसराफिल अंसारी, इदरीस खान,हसरत अंसारी, शेख अफजल,शेख तुफैल, अमन अंसारी, साहिल अंसारी, बेलाल अंसारी, गुलाम गौस, शाहनवाज आलम के आलावा कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
