निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर में कम्प्यूटर की शिक्षिका स्वीटी दास का शव शुक्रवार की देर शाम को पुलिस ने विद्यालय के एक कमरे से बरामद किया। मृतका का शव कमरे के अंदर पंखे से रस्सी के सहारे लटक रही थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया। वहीं मृतक का भाई विश्वजीत दास ने बताया कि मेरी बहन स्वीटी दास की विवाह लग चुकी थी। लेकिन अपने प्रेमी अपूर्व नामक युवक से विवाह करने की बात कह कर 15 दिन पूर्व विवाह के लिए मना कर दी और कुछ दिन पूर्व पता चला कि अपूर्व शादी के लिए मना कर दिया, जिससे डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की है यह एक हत्या भी हो सकती है, पुलिस से मांग करते हैं कि मामले की गहन जांच की जाए। इस संबंध में नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।

वहीं पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक डॉक्टर मिक्की मांझी ने प्रथम दृष्टिया में आत्महत्या बताये है। इधर, लोक नाला थाना क्षेत्रान्तर्गत कुलडंगाल गांव की रहने वाली मृत शिक्षिका की मां झरना दास ने कहा कि उनकी बेटी का जोरडीहा गांव के अपूर्व गोस्वामी नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। युवक द्वारा शादी से इंकार के बाद ही मेरी बेटी ने यह कदम उठाया है। वही थाना में मृतका के पिता परिमल दास द्वारा आवेदन देकर जांच की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल स्कूल परिसर में मातम छाया हुआ है। शिक्षिका की मौत से विद्यालय में कार्य करने वाली उनकी सहकर्मी भी मर्माहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *