निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिले के करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के बुलंद हौसले चरम पर है। इन क्षेत्रों में साइबर पुलिस लगातार छापेमारी कर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार भी कर रहे हैं। वावजूद इसके साइबर अपराधी अपराध करने में जुटे हुए हैं और लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठे हैं और इतने शातिर हो चुके हैं इनपर कुछ सफेदपोश व अन्य पैरवीकार सर पर हाँथ रखे हुवे हैं। जिसके बदौलत पुलिस गिरफ्त में नही आ पाते हैं। अब जामताड़ा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी भी इन छुपे चेहरों की पहचान करने में लगे हैं। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि जिले में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर रणनीति तैयार किया गया है। साइबर थाना में अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल की व्यवस्था की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जायेगी। किसी भी साइबर अपराधियों को प्रशय देना, सहयोग करना या गिरफ्तारी में फरार करवाना या मदद करने में जो भी लोग सहयोग करेंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की जायेगी। वही साइबर अपराधियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए साइबर संसाधनों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल जिसमें महिला व पुरूष बल के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, इसमें गिरिडीह समेत अन्य जिलों से पुलिस बल मिली है जो साइबर थाना डी एस पी के नेतृत्व में काम करेगा। अब छापेमारी के लिए तीन से चार टीम बनाकर छापेमारी की जायेगी। इस करवाई की जानकारी पुलिस मुख्यालय को देना है। इसके अलावा जिले में अन्य राज्यों से आने वाले पुलिस के लिए साइबर फेसिलिटी सेंटर खोला है, जिससे बाहरी पुलिस को साइबर क्राइम या साइबर अपराध करने वाले अपराधियों की जानकारी दे जायेगी। जिसका नियंत्रण पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जायेगा। अन्य राज्यों से आने वाले पुलिस को साइबर क्राइम को लेकर हमलोग पूरी सहयोग करते है। साइबर अपराधियों को गिरफ्तारी में पूरी मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *