झरिया । झरिया के शिव मंदिर रोड निवासी व धनबाद के जाने माने व वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट बबलू मिर्जा का निधन रविवार की देर रात SNMMCH अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया । वह काफी लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे, उनका इलाज चल रहा था । वह अपने पीछे पत्नी, बड़ा पुत्र अमन मिर्जा, छोटा पुत्र जमन मिर्जा भाई डब्लू मिर्जा, पप्पू मिर्जा, जॉन मिर्जा व बहन समेत भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं । उनके निधन की खबर सुनते ही उनकी पत्नी, पुत्र समेत परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो – रो कर बुरा हाल है। छायाकार बबलू मिर्जा ने अपने कैमरे के माध्यम से धनबाद और आस- पास के क्षेत्रों की अनगिनत घटनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण पलों को जीवंत रूप में पाठकों तक पहुंचाया, उन्होंने अपने फोटोग्राफी के दम पर काफी नाम कमाया था जिससे धनबाद के लोग उन्हें उनके नाम से जानते थे। उन्होंने हिंदुस्तान समेत कई प्रतिष्ठित अखबार में काम कर चूकें थे । वह अपनी मेहनत, ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता से पत्रकारिता जगत में उनकी अलग पहचान थी । बबलू मिर्जा के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है । उनके सहयोगी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताया वहीं उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है ।
