कुमार अजय

कतरास । गुरुवार को धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर गाँव में पुराने विवाद को लेकर बमबाजी की घटना हुई । मामले को लेकर बताया जाता है कि होली के दूसरे दिन गुरुवार को बेहराकुदर निवासी पंचानंद सिंह अपने घर के पास बैठे थे, इसी दौरान शुभम सिंह नामक युवक करीब आधा दर्जन युवको के साथ वहां पहुंचा और पंचानंद से छिनतई करने का प्रयास करने लगा, लेकिन हो हल्ला होने पर सभी युवक भगाने के दौरान बमबाजी कर वहां से फरार हो गए। बमबाजी से गाँव वालों में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही बरोरा पुलिस मौके पर पहुँची और मौके से बम के अवशेष और एक बाइक जब्त कर थाना ले गई । पीड़ित पंचानंद सिंह ने कहा कि होली को लेकर परम्परा अनुसार घर के सामने बैठ बच्चो को कुछ पैसे दे रहा था । इस दौरान शुभम सिंह कई लोगो के साथ हार्वे हथियार के साथ पहुँच गया और उनसे 15 हजार रुपये छीन लिया। हो हल्ला करने पर पंचानंद के बेटे मौके पर पहुंच गए, इसके बाद वे सभी बमबाजी करते हुए वहां से भाग गए। वहीं इस मामले में छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *