धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआ मोड़ से एक हैरान कर देने वाला घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जहां मामूली विवाद के बाद एक फल विक्रेता को कार से लगभग 100 मीटर तक घसीटा गया। इस घटना में फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सर पर काफी चोट लगी है । मामला केंदुआ मोड़ स्थित बिहारी लाल चौधरी के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक कार आकर फल दुकानदार के ठेले के सामने खड़ी हुई। कार में सवार एक व्यक्ति बाहर बियर की बोतल रखकर शराब पीने लगा। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार को थप्पड़ मार दिया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी ने कार का दरवाजा खोलकर दुकानदार को अंदर खींच लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा दी। दुकानदार करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा और फिर चलती कार से सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंदुआ थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
