सेवानिवृत्त आदेशपाल का सम्मान सह विदाई समारोह
विद्यालय के विकास में जग्गू दा का अतुलनीय योगदान-बटेश्वर मेहता
रामावतार स्वर्णकार
इचाक: प्रखंड के आरएम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा में बुधवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां विद्यालय के सेवानिवृत्त आदेशपाल जगरनाथ महतो उर्फ जग्गू दा को विद्यालय परिवार ने शॉल ओढ़ाकर व बुके तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय की ओर से उन्हें ट्रॉली बैग, अंग वस्त्र, घड़ी छाता तोलिया व पेन भी भेंट किया गया। विद्यालय के पास आउट बच्चों ने भी जग्गू दा के पुराने तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर उन्हे भेंट किया।
इस दौरान जग्गूदा और पुरा विद्यालय परिवार भावुक हो उठे। जगरनाथ महतो गत 30 मई को सेवा निवृत हुए थे, लेकिन ग्रीष्मावकाश के कारण विदाई समारोह नहीं की गई थी। मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक और भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता ने विद्यालय में सेवाकाल के दौरान आदेशपाल जागरनाथ महतो के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के स्थापना काल से ही विद्यालय के प्रति जग्गू दा का समर्पण अतुलनीय रहा। उन्होंने विद्यालय को अपने घर की तरह देख भाल किया।
प्राचार्या डॉ. रौनक नाज ने कहा की एक अभिभावक की तरह शिक्षक और बच्चों के साथ व्यवहार किया। अपने अनुभवों से शिक्षकों को भी मार्गदर्शन करते रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को पूर्व मुखिया सुनिल कुमार मेहता, केएन उच्च विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र उपाध्याय, प्रो. रामप्रकाश मेहता, प्रो. राजेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आनंद राणा और विधार्थी आदर्श ने किया।
मौके पर मुखिया मोदी मेहता, जेएम इंटर कालेज के संस्थापक जगरनाथ महतो, भरत मेहता, जयप्रकाश मेहता, विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार शर्मा, पिंकी कुमारी, सुनीता कुमारी, शिल्पी, सन्तोष कुमार, शंकर कुमार मेहता, गिरेंद्र मेहता, अमित कुमार सिन्हा, जगरनाथ महतो की पत्नी वीना देवी, पुत्र सुनिल कुमार, रविन्द्र कुमार, भीम कुमार, पुत्रवधु सुनीता देवी और लक्ष्मी देवी समेत कई गणमान्य लोग और विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।
