निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । साइबर अपराधी अब साइबर अपराध करने का नया तरीका अपनाया है। एक संगठित गिरोह करमाटांड़ थाना क्षेत्र में गूगल से विभिन्न ई कॉमर्स कंपनियों, ई पेमेंट कंपनियों, उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर्स केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी नंबर देकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। साथ ही लोगों से बिजली बिल जमा नही करने पर बिजली काटने का मैसेज भेज कर, के वाई सी अपडेट करने के नाम से लगातार जमकर ठगी करने में जुटे हैं। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल में साइबर अपराधियों का एक संगठित ग्रुप साइबर ठगी में जुटे थे।
जहां से एस पी मनोज स्वर्गियारी को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद एस पी ने साइबर डी एस पी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी करवाया जहाँ से पाँच साइबर अपराधियों क्रमशः गोविंद मंडल उम्र 23 वर्ष पिता स्व पूरण मंडल, राजगीर मंडल उम्र 27 पिता रामचंद्र मंडल, वीरू मंडल उम्र 21 वर्ष पिता स्व राजेश मंडल, सुभाष मंडल उम्र 28 वर्ष पिता स्व हीरालाल मंडल, पेरू मंडल उम्र 21 वर्ष पिता अर्जुन मंडल को साइबर अपराध करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव के रहने वाले हैं।
वहीं मौके से संतोष मंडल पिता मेघलाल मंडल, विकास मंडल पिता रामचंद्र मंडल दोनों साइबर अपराधी भागने में सफल हो गया। जामताड़ा एस पी मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल में एक गिरोह है जो साइबर क्राइम का नया तरीका अपनाया है जिसमें बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर लोगों को बिजली काटने का मैसेज कर बहुत से ग्राहकों से ठगी किया है।
इन साइबर अपराधियों के खिलाफ़ गुप्त सूचना मिला जिसके बाद करमाटांड़ थाना के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी किया गया जिसमें पाँच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से 13 महंगे मोबाईल फोन, 18 फर्जी सिम कार्ड, आधार कार्ड, चेक बुक, एक लाख 25 हजार रुपए नगद बरामद हुआ है। सभी शातिर अपराधी है और पहले से भी यही काम करता है। विभिन्न थानों में इन लोगों के विरुद्ध मामला भी दर्ज है। सभी अपराधियों के विरुद्ध साइबर एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया। मौके पर मुख्यालय डी एस पी जगदीश प्रसाद, साइबर डी एस पी नजरुल होदा, साइबर थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद व अन्य मौजूद थे।
