निशिकांत मिस्त्री

झारखंड गठन के बाद 23 वर्ष में पहली बार कांग्रेस हुआ सशक्त, अविनाश पांडे के मार्गदर्शन और राजेश ठाकुर की अगुवाई में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: हरिमोहन

जामताड़ा । झारखंड राज्य अलग होने के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हुआ है, और एक ताकत बनकर नए सिरे से उभर कर सामने आया है। यह सब कुछ प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। जिसने पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा भरने का काम किया है। यह कहना है जामताड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होते ही राजेश ठाकुर ने झारखंड में इस अभियान का बीड़ा उठाया। 24 जिलों में उनकी अगुवाई में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके अलावे उन्होंने लगातार इसका फॉलो अप किया और सभी जिलों में कार्यक्रम में स्वयं शिरकत करते रहे। जिससे पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी और जमीनी स्तर यानी बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा भरने का काम किया है। जिसका परिणाम है कि आज संगठन सशक्त रूप में सामने आया है और किसी भी चुनौती से लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि व्यक्ति विशेष का निजी बयान पार्टी का बयान नहीं हो सकता है। और संगठन को लेकर किसी तरह के बयान बाजी से बचना चाहिए अगर कोई ग्रह हो तो उसे पार्टी के पटल पर रखना चाहिए ना की प्रेस मीडिया में। हरिमोहन ने कहा कि झारखंड प्रभारी अविनाश पाण्डे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के कुशल नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत हुआ है। संगठन सशक्तिकरण का काम जोरदार तरीके से चल रहा है। आज उनके कुशल नेतृत्व में जिला से पंचायत और बूथ तक संगठन का विस्तार हुआ और मजबूती आई है। आज झारखंड का पूरा संगठन वर्तमान नेतृत्व में काम करना गर्व महसूस कर रहा है। कुछ लोग नेतृत्व पर आरोप लगाते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि वर्षो बाद आज संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है। संगठन सशक्तिकरण का परिणाम 2024 के लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में दिखेगा। आरोप लगाने वाले का दलील खोखला हो जायगा।

हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के कुशल नेतृत्व और आक्रामकता को देखते हुए बीजेपी में भी खलबली मच गई। इसी का परिणाम है कि भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का काम किया है। इस बात से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस को मजबूती के साथ धारदार बनाने का काम किया है। जिसका परिणाम है कि आज किसी भी सांसदीय अथवा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार देती है तो कार्यकर्ता उसे सदन तक पहुंचाने का दम रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *