झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर लेन के समीप शुक्रवार को आपसी रंजिश में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुमार के बेटे लगभग 29 वर्षीय अमित वर्मा ( मनीष वर्मा ) को पास के रहने वाले गोलू वर्मा ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना रामचंद्र दल के ऊपर वाले ग्राउंड के पास हुई है । मामले को लेकर बताया जाता है की अमित वर्मा अपने घर के पीछे स्थित बाथरूम गया था और बाथरूम से घर आने के दौरान उस पर पहले से घात लगाए गोलू वर्मा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा । इसके बाद मौके पर अफरा – तफरी मच गई । जिसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिये घायल को SNMMCH लाया गया। जहां घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अमित वर्मा सेल्स मेन है। घायल अमित वर्मा फतेहपुर के रामचंद्र दल के समीप रहते है। घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।

शशि रंजन झरिया थाना प्रभारी,,,,,,

वहीं मामले को लेकर झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है । लिखित शिकायत का इंतजार है । दोषी युवक को बक्सा नहीं जाएगा जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *