निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा का नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद हुड्डा झारखंड प्रवास में है रांची से ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल बाबूलाल मरांडी रघुवर दास सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
जामताड़ा जिला मुख्यालय में पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर नेतावीरेंद्र मंडल पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। आधुनिक साज-सज्जा से सुसज्जित भाजपा कार्यालय में आज सुबह से ही चहल-पहल रहा तीन मंजिला भाजपा कार्यालय जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठक बड़ा हॉल एवं दैनिक कार्य करने हेतु जिला पदाधिकारियों के लिए पर्याप्त कमरा मौजूद है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में आज दिन के 11:00 बजे से हिंदू वैदिक रीति के अनुसार पूजन, यज्ञ -हवन,कार्यालय परिसर में किया गया लगभग 4:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जगत प्रसाद नड्डा के कर कमलों द्वारा उद्घाटन संपन्न हुआ एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का ऑनलाइन संबोधन को भी सुना गया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि कार्यालय पाकर जामताड़ा जिले के भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह है एवं गौरव पूर्ण पल है,भारतीय जनता पार्टी एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है ।
जिसके कार्यकर्ताओं के पास अपना कार्यालय है नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन के लिए प्रत्याशा में था जो आज पूरी हुई जो हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खुशी देने वाली बात है। जामताड़ा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को नए आधुनिक सुविधा संपन्न कार्यालय मुहैया कराने पर पार्टी के केंद्र नेतृत्व एवं राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त किया मौके पर मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण प्रवास हेंब्रम जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह सुकुमार सरखेल,मितेश शाह किरण बेसरा,तापस भट्टाचार्य,
जिला मंत्री रंजीत तिवारी, कुणाल सिंह,ओबीसी जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडेय,किसान मोर्चा सुबल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता मुकेश यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा, निपेन सिंह, संजय ओझा, कार्तिक भंडारी,सजल दास, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद गोस्वामी, प्रदीप राउत, चंदन राउत , सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
