बड़कागांव । चौपदार बलिया पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पूजा कुमारी पति चंदन पुरी की पत्नी पूजा कुमारी ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया और बोली जिस प्रकार मतदाताओं ने मुझे भारी मतों से रिकॉर्ड 2188 मतों से विजयी बनाया है मैं उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद देती हूं । जो विश्वास जनता ने हम पर किया है उस पर हमेशा खरा उतरूंगी । आप सभी के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी और आप सभी से मिल कर पंचायत का विकास करूंगी ।
विश्व हिन्दु परिषद धनबाद महानगर के अध्यक्ष संजीव गिरी भी अपना पुरा योगदान पूजा कुमारी को जीत दिलाने मे दिए । सबसे ज्यादा वोटो से जितने वाली पूजा कुमारी ही है । मौके पर गुरुदयाल प्रजापति, नंदकिशोर मेहता, नागेश्वर यादव, नयाक, जुगल चौधरी, विजय यादव, महेश यादव, परमेश्वर गिरी, मोतीलाल गिरी, प्रमोद गिरी, संजीव गिरी आदि लोग मौजूद थे ।
