महाविद्यालय संस्थापक की 67वीं जयंती मनाई गई
रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस और जीएम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के संस्थापक पर्यावरण प्रेमी और महान शिक्षाविद स्व.घनश्याम प्रसाद मेहता की 67वीं जयंती पर जीएम कॉलेज में रविवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना व स्व. घनश्याम प्रसाद मेहता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर में बरगद, नीम और अर्जुन के पौधे लगाए गए। बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता कर रहे महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार मेहता ने अपने पिता व महाविद्यालय के संस्थापक के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि स्व. घनश्यम मेहता कम पढ़े लिखे होने के वावजूद शिक्षा और पर्यावरण के प्रति हमेशा समाज को जागरूक करने का काम किया। “मनुष्य अपने स्वरूप से नहीं, बल्कि कर्म से बडा होताहै ” इस कहावत को उन्होंने चरितार्थ किया। उनके द्वारा लगभग पचास एकड़ से अधिक भूमि पर लगाए गए पेड़ पौधे जहां पर्यावरण को संतुलित कर रहे है, वहीं, जीएम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा दे रहा है।
यहां से निकलकर बच्चे देश और दुनिया में इचाक का नाम रौशन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन फैजान अली और ज्योति गुप्ता ने किया। मौके पर प्रसिद्ध लोक गायक सुबोध कुमार दास, आलोक पाण्डेय, शिक्षक रत्नेश राणा, सुजीत कुमार, प्रभारी पंकज कुमार समेत पुरा महाविधालय परिवार और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
