रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के जलौंध निवासी पूर्व उप मुखिया बंशी महतो एवम पत्नी सुमित्रा देवी के आवास पर निर्जला एकादशी का व्रत रखा गया। व्रत के के प्रारंभिक चरण में कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 101 महिलाओंनेभाग लिया। कलश शोभा यात्रा जलौंध गांव से निकलकर चंदा, उरुका, लोहंडी, और दरिया के नदी तक गई, जहां अचार्य जगत किशोर मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र, जय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मां गंगे की विधिवत पूजा अर्चना की गई।
तत्पश्चात कलश में जल भरकर वापस पूजा स्थल लाया गया।तरीके से की गई। उप मुखिया बंशी महतो ने बताया गया की 5 तारीख को भागवत कथा, संध्या कथा,6 एवं 7 जून को वेदी पूजन, तुलसी पूजन, संध्या प्रवचन, 8 जून को आवला विवाह, रात्रि में प्रवचन,9 जून को नगर भ्रमण, घृतधारी,10 जून को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण के साथ यज्ञ की समाप्ति होगी।
मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, मुखिया किरण देवी, भोला साव,पंचायत समिति सरस्वती देवी, दिलिप कुमार मेहता, प्रीति मेहता,अशोक मेहता, रवि कुमार, बासुदेव मेहता, हारो महतो, सीताराम मेहता, अरविंद मेहता, सोभा मेहता ,विभा मेहता, गणेश गुप्ता, गोवर्धन मेहता, अजय मेहता, आशा मेहता, जीतन महतो, प्रभु महतो, दिलिप मेहता , सूरज कुमार, राजू कुमार, लोकी महतो, शंकर मेहता, वकील मेहता, रामचंद्र मेहता, दीपक कुमार, अनुरूप मेहता आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
