निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कुंडहित सिंह वाहिनी प्लस उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य रूप से झारखंड विधान सभाध्यक्ष श्री रबिन्द्रनाथ महतो ने भाग लिया। वहीं विशिष्ठ अतिथि में जिला शिक्षा पदाधिकारी गोपाल कृष्ण झा मौजूद थे। कार्यक्रम का दीप जला कर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रतिभावन छात्र छात्राओं द्वारा रविन्द्र संगीत एवं भाषण प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि आप पढ़ाई के क्षेत्र में जितना आगे बढ़ सकते हैं बढ़े, सरकार आपकी मदद के लिए तैयार है। झारखंड सरकार ने विश्व विद्यालय उत्तीर्ण छात्र छात्राओं की आगे की पढ़ाई के लिए विदेश के प्रसिद्ध संस्थाओं में भेजने की योजना बनाई है, जिसे मरांग गोमके जयपाल सिंह परदसी योजना का नाम दिया गया है।
उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को इस योजना का लाभ लेने की अपील की। कहा शिक्षा ही एकमात्र ऐसी चीज होती है, जिसके बिना जीवन मे सफलता मिलना संभव नही है। उन्होंने कहा कि वह जब विधायक थे तब कुंडहित सिंह वाहिनी उच्च विद्यालय को प्लस टू में उत्क्रमित किया। वहीं बगदेहरी, नाला, फतेहपुर, अफजलपुर उच्च विद्यालय को भी उत्क्रमित कर प्लस टू किया गया था। इस बार भी आधा दर्जन विद्यालय को उत्क्रमित करने की योजना है। कहा कि उनके ही प्रयास से क्षेत्र के परित्यक्त भवनों में पुस्तकालय हर प्रखंड में बनाया गया ताकि पढ़ाई के एक वातावरण तैयार हो सके। तीन दर्जन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू कराया गया। साथ उन्होंने कुंडहित के धेनुकडीह में महिला महाविद्यालय की स्वीकृति दिलाई।
उन्होंने बहुत जल्द एक केंद्रीय विद्यालय भी देने की घोषणा की। सभा को जिला शिक्षा पदाधिकारी गोपाल कृष्ण झा ने भी छात्र छात्राओं को अनुशासन की पाठ पढ़ाया। कहा कि जब छात्रों में अनुशासन न हो तो उस शिक्षा की कोई मूल्य नही होता। जीवन मे हर व्यक्ति को अनुशासित होना चाहिए। शिक्षकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने का निर्देश दिया। मौक पर प्रतिभावन छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
