निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा : सुप्रीम कोर्ट द्वारा वेश्यावृति को एक पेशा का दर्जा दिये जाने के बाद यौनकर्मियों मे दिखा खुशी का माहौल, बांटी मिठाइयाँ

जामताड़ा । आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल  नियामतपुर स्थित चबका और दिशा यौनपल्ली इलाके मे यौनकर्मीयों ने गुरुवार को देर रात जमकर कर खुशियां मनाई और मिठाइयाँ भी बाँटी यौनपल्ली मे अचानक से यौनकर्मियों द्वारा बाँटी जा रही मिठाइयाँ इलाके के लोगों को हैरान और परेशान कर रही थी हर कोई सोंच मे था की आखिरकार ऐसा क्या हुआ है कौन सी ऐसी बात है जिस कारण यौनकर्मी महिलायें इतनी खुश हैं की वह ख़ुशी के मारे इलाके मे मिठाइयाँ बाँट रही हैं,

वहीं मिडिया के कैमरों से हमेशा खुदको दूर रखने वाली यौनकर्मी महिलायें पहली बार मिडिया के कैमरों के सामने आई और अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुये उन्होने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, उन्होंने कहा की वो अपने व अपने परिजनों का पेट पालने के लिये इस बदनाम गलियों मे काफी मज़बूरी से आई हैं, और बहुत ही मुश्किल से वह अपने छाती पर पत्थर रखकर दो पैसे का रोजगार करती हैं, उसमे भी पुलिस की गस्ती इस हुस्न के बाजार मे लगातार होती है, और पुलिस बेवजह उनके ग्राहकों को उठा ले जाती है, उनको भी काफी परेशान करती है,

उनसे हमेशा अभद्रता से पेश आती है, वह डर से ना तो किसी से कुछ बोल पाती हैं, और ना ही कुछ कह पाती हैं, और चुप -चाप ख़ामोशी से अपने कार्य मे लग जाती हैं, उनमे से कई उम्रदराज यौनकर्मीयों को अपना पेट चलाने के लिये राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर जाना पड़ता है, वहाँ पर भी उनको पुलिस के साथ – साथ कुछ स्थानीय युवकों के कहर का सामना करना पड़ता है, वह युवक इन महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती तो करते ही हैं, इनके द्वारा कमाए हुये पैसों मे से भी अपना हिस्सा मांगते हैं, ऐसे मे ये खुद के पास क्या रखें पुलिस को दें या फिर उन युवकों को वह अपने दर्द को बयां कर अपनी किस्मत को कोसती हैं,

वह हमेशा अपने चेहरे पर तो ख़ुशी रखती हैं पर अंदर ही अंदर पुलिस और स्थानीय कुछ युवकों के बेवजह उनको परेशान करने की घटनाओं को लेकर वह हर पल और हर समय वह घुट – घुट कर मरती हैं, उनका वह दुख सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिये गये फैसलों के साथ खुशियों मे  तब्दील हो गया उनकी जिंदगी मे अब यह आशा की किरण जग गई है की अब उनको कोई परेशान नही करेगा अब उनको भी सम्मान के नजर से देखा और उनसे पेश आया जायेगा, उनके ऊपर अत्याचार करने वालों व उनके साथ अभद्रता के साथ पेश आने वालों के खिलाफ कानूनी करवाई होगी ।

जिसको लेकर उन्होंने अपने तहे दिल से सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद भी जताया, मौक़े पर दुरबार संस्था की अध्यक्ष मर्जीना शेख, कविता, रवि, कन्हाई सहित समाज सेवी गौतम और जितेंदर मुख्य रूप से उपस्थित थे।बता दे देश में सुप्रीम कोर्ट ने वेश्यावृत्ति को वैध करार दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसको लेकर अब पुलिस दखलंदाजी नहीं कर सकती और न ही सहमति से यह कार्य करने वाले सेक्स वर्करों पर कोई कार्रवाई कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने आपने आदेश में कहा कि कानून के सामने सेक्स वर्करों को भी सम्मान व बराबरी का हक है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एल. नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने यह फैसला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *